महाकुंभ से चर्चा में आई सोशल मीडिया सनसनी Monalisa Bhosle एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका यू-टर्न और फिल्ममेकर Sanoj Mishra पर लगाए गए गंभीर आरोप हैं। कोच्चि में अपने पति Farman Khan के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की गई। उन्होंने कहा कि पहले परिवार के दबाव के कारण वह शिकायत दर्ज नहीं करा

सकीं। मोनालिसा ने यह भी दावा किया कि शादी के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनकी निजी जिंदगी में दखल दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, इन आरोपों पर Sanoj Mishra की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है। मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

