नगर परिषद टीम ने पूजा स्थलों और अखाड़ा समितियों का किया निरीक्षण |

नगर परिषद टीम ने पूजा स्थलों और अखाड़ा समितियों का किया निरीक्षण |

नगर परिषद की अध्यक्षा साबरी पाल, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी व नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित विभिन्न चैती दुर्गा पूजा कार्यक्रम एवं रामनवमी अखाड़ा स्थलों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष साबरी पाल द्वारा सभी पूजा स्थल के आसपास साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी टैंकर, चुना एवं ब्लीचिंग, फागिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया ताकि आम जनों को त्योहारों में कोई असुविधा न हो। निरीक्षण में नगर परिषद के नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, कनीय अभियंता शाहिद सिद्दीकी, सुमन सौरव एवं अन्य कर्मीगण मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *