झारखंड में मार्च महीने के अंत तक मौसम लगातार करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 31 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 27 मार्च यानी रामनवमी के दिन भी आंशिक बादल और हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 28, 30 और 31 मार्च को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। विभाग ने 27 और 28

मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को वज्रपात और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बदलते मौसम का असर जनजीवन पर पड़ सकता है।

