मोहनिया में ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे धारा 41(A) के तहत नोटिस पर जमानत दे

दी गई। अदालत ने आरोपी को निर्देश दिया है कि वह 48 घंटे के भीतर बैरकपुर थाना में उपस्थित हो। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सख्ती बरती जा रही है।

