झरिया में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बकाया वसूली अभियान के दौरान कई ऐसे उपभोक्ताओं की भी बिजली काट दी गई, जिन्होंने पहले ही अपना बिल जमा कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिना सही जांच-पड़ताल के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। प्रभावित उपभोक्ताओं से अपील की

गई है कि वे अपनी रसीद या पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर शिकायत दर्ज करें। वहीं, लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द बिजली बहाल करने और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

