हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमसांडी प्रखंड में दो अलग-अलग परिवारों में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कंचनपुर पंचायत के जलमा निवासी भाजपा नेता अंतु साव के पुत्र अर्जुन साव उर्फ अनील के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही लूपूंग पंचायत के भाजपा नेता प्रदीप मेहता के पिता स्वर्गीय वंशी महतो के निधन पर भी उन्होंने दुःख जताया। विधायक स्वयं शोक संतप्त परिवारों के घर

पहुंचे, परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

