हजारीबाग में रामभक्ति का सैलाब, भव्य शोभायात्रा ने जीता दिल |

हजारीबाग में रामभक्ति का सैलाब, भव्य शोभायात्रा ने जीता दिल |

हजारीबाग में चैत्र रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को राममय कर दिया। बुढ़वा महादेव परिसर से विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा और हर ओर भक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भी मौजूद रहे, जिनका स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समिति के अध्यक्ष टोनी जैन ने कहा कि हजारीबाग का बच्चा-बच्चा रामभक्ति में डूबा है और यह आयोजन शहर को राष्ट्रीय पहचान दिला रहा है। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *