हजारीबाग के रामनगर में रामनवमी के पावन अवसर पर कदमा मोड़ का नाम बदलकर ‘सुनील सिन्हा चौक’ कर दिया गया। चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर भगवा ध्वज समिति द्वारा यहां 51 फीट ऊंचा भगवा ध्वज स्थापित किया गया, जिसे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ फहराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और लड्डू का भोग वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों

ने सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे स्वर्गीय सुनील सिन्हा के नाम पर चौक का नामकरण करने का निर्णय लिया। चौक के नए नामकरण से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और इसे सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।

