सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक-आचार्य बैठक संपन्न |

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक-आचार्य बैठक संपन्न |

हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में अभिभावक-आचार्य बैठक यानी पीटीएम का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने वार्षिक परीक्षा 2026 की कॉपियों का अवलोकन कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। कक्षा अरुण से लेकर नवम और एकादश तक के विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जल्द ही वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सामूहिक सहयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *