विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद बर्बरतापूर्वक हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव मध्य विद्यालय कुसुंभा के पीछे बांस की झांड़ में मिला है। परिजनों के अनुसार, बच्ची मंगलवार की रात मंगला जुलूस में नृत्य करते देखी गई थी, उसके बाद वह लापता हो गई। बच्ची के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे, दांत तोड़ दिए गए थे और गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था। ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब

गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी है। पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। बच्ची की मौत से मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में आक्रोश और शोक की लहर है।

