हजारीबाग में रामनवमी 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नगर भवन में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने दंडाधिकारियों और कर्मियों को ब्रीफ करते हुए साफ निर्देश दिया कि जुलूस शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, भीड़ नियंत्रण और बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया है।

प्रशासन ने जीपीएस और सीसीटीवी के जरिए जुलूस की मॉनिटरिंग की तैयारी की है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और अग्नि सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विवादित गानों और अफवाहों पर सख्त नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति, भाईचारा बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

