झारखंड के Pakur की प्रतिभाशाली छात्रा Swastika Rani ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। स्वास्तिका रानी, पाकुड़ बीएड कॉलेज की छात्रा और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक हैं। हाल ही में उन्होंने कोलकाता के नियोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया, जहां उन्होंने निबंध लेखन और ‘सिविक

सेंस’ विषय पर रील मेकिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने नई दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित “विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026” में भी भाग लिया, जहां उनके तीन विचार शीर्ष चयन में शामिल रहे। उपायुक्त ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि स्वास्तिका जैसी प्रतिभाएं जिले और देश के लिए प्रेरणा हैं।

