कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि Election Commission of India निष्पक्ष नहीं है और एक राजनीतिक दल के प्रभाव में काम कर रहा है। ममता बनर्जी ने एक अखबार का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग की अधिसूचना में बीजेपी का चुनाव चिन्ह दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने यह भी आरोप

लगाया कि नंदीग्राम के बीडीओ को भवानीपुर लाया जा रहा है और रिटर्निंग ऑफिसर को हाल ही में बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों, जैसे मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी तक का तबादला किया गया है, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है।

