तेल-अवीव के आसमान में इजरायली इंटरसेप्टर और ईरानी मिसाइलों के बीच जबरदस्त हवाई टकराव देखने को मिला, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि Iran की मिसाइलें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं, जबकि Israel के इंटरसेप्टर उन्हें हवा में ही नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कई इंटरसेप्टर के बावजूद दो ईरानी मिसाइलें उन्हें

चकमा देकर अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहीं। इस घटनाक्रम को लेकर ईरान अपनी मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन बता रहा है। हालांकि इन वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी इस हवाई संघर्ष के दृश्य लोगों को पौराणिक युद्धों, जैसे Ramayan और Mahabharat की याद दिला रहे हैं।

