वाराणसी के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में आज सुबह LPG रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 7:30 बजे चूल्हा जलाते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे एक मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। हादसे में एक भाई और बहन की मौत हो गई, जबकि एक भाई और मां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें BHU Trauma Center में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके

की भयावह तस्वीरें कैद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, National Disaster Response Force और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस के मुताबिक मलबे से LPG सिलेंडर बरामद किए गए हैं और हादसे के कारणों की जांच जारी है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

