हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। रामनवमी पर्व को देखते हुए जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में ग्राम असनाचूवा और गोरमोरवा में तीन स्थानों पर संचालित अवैध शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी

के दौरान करीब 2200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया, जबकि शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और सामग्री भी जब्त की गई। इसके साथ ही लगभग 130 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

