विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को विश्व जल दिवस पखवाड़ा के तहत ‘जल संवेदीकरण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से जल का दुरुपयोग न करने का संकल्प लेने का आह्वान किया और ‘वॉटरमैन ऑफ इंडिया’ राजेंद्र सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में

डॉ. अजय बहादुर सिंह ने विश्व जल दिवस की शुरुआत और इसके उद्देश्य की जानकारी दी। वहीं मुख्य वक्ता विकास कुमार यादव ने जल संकट के सामाजिक प्रभावों, विशेषकर महिलाओं पर इसके असर को रेखांकित करते हुए ‘जल शक्ति ही नारी शक्ति’ की अवधारणा को समझाया। उन्होंने जल जीवन मिशन, जल सहिया योजना और नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना जैसी सरकारी पहलों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को ‘जल शपथ’ दिलाई गई, जिसमें जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।

