हजारीबाग में महाकाली झांकी का भव्य स्वागत, लड्डू यादव ने की फूलों की वर्षा हजारीबाग में सनराइज ग्रुप के सौजन्य से निकाली गई भव्य झंडा शोभायात्रा में हरियाणा से आई विराट महाकाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झंडा चौक से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा अखाड़ा स्थित रामनवमी महासमिति कार्यालय पहुंची। महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव के नेतृत्व में झांकी का भव्य स्वागत किया गया, जहां फूलों की वर्षा कर कलाकारों का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जूस की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में लोग झांकी को देखने उमड़े। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

