धनबाद के बलियापुर Baliapur से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गाय का कटा हुआ सिर मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ते विवाद को देखते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं

और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

