झरिया में नव निर्वाचित सुनील सांवरिया का सम्मान, वीएचपी पदाधिकारियों ने दी बधाई झरिया में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यवाहक दयानंद शर्मा ने प्रांतीय संयोजक Baldev Pandey के साथ मिलकर झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के नव निर्वाचित श्री सुनील सांवरिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुक्तेश्वर, मधुसूदन, रंजीत, धर्मेंद्र, कन्हैया, राजेश, शिव केशरी, रामजी और रवींद्र शामिल थे।

सभी ने सुनील सांवरिया को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन एवं समाज के विकास में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।

