हजारीबाग में रामनवमी पर 51 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, कई चौक का हुआ नामकरण |

हजारीबाग में रामनवमी पर 51 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, कई चौक का हुआ नामकरण |

हजारीबाग में रामनवमी पर 51 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, कई चौक का हुआ नामकरण हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर भागवत ध्वज समिति के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 51 फीट ऊंचा भगवा ध्वज स्थापित किया गया। झंडा चौक से विधि-विधान के साथ ध्वज स्थापना की शुरुआत की गई, जहां पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी हुआ। समिति के अध्यक्ष अनूप भाई और उपाध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान कारगिल पेट्रोल पंप के समीप चौक का नाम छत्रपति शिवाजी चौक रखा गया, वहीं पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास महाराणा प्रताप चौक और सर्किट हाउस के पास वीर कुंवर सिंह चौक पर भी ध्वज स्थापित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समिति ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में शहर और गांव के 51 स्थानों पर इसी तरह भव्य भगवा ध्वज स्थापित किए जाएंगे, जिससे सनातन संस्कृति का विस्तार हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *