हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के मुखियाओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री Deepika Pandey Singh की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर सुशासन को मजबूत करना, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और

जनप्रतिनिधियों की क्षमता बढ़ाना रहा। मंत्री ने कहा कि मुखिया लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल की पंचायतों को 318 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है तथा जल जीवन मिशन, स्वच्छता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियाओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रेरणा मिले और पंचायतों का विकास तेज हो सके।

