विभावि में बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया गया नमन |

विभावि में बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया गया नमन |

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में ‘बलिदान दिवस’ के अवसर पर शहीद-ए-आजम Bhagat Singh, Shivaram Rajguru और Sukhdev Thapar को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की, जिन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और उनकी लिखी रचनाएं आधुनिक पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में प्राध्यापक एवं शोधार्थियों ने भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों, नास्तिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक समानता के प्रति उनकी सोच पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि भगत सिंह का उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना था जो शोषण, भेदभाव और अंधविश्वास से मुक्त हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी मौजूद रहे और सभी ने क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *