इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ‘रोर 2026’ इवेंट का आयोजन किया। इस दौरान टीम ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को फ्रेंचाइजी के पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया।

रैना, जिन्हें ‘चिन्ना थाला’ कहा जाता है, ने 13 साल तक CSK के लिए खेलते हुए 5500 से ज्यादा रन बनाए और चार बार खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। वहीं हेडन ने 2009 में ऑरेंज कैप जीतकर टीम को मजबूती दी। इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

