हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित UPSIDC के A to Z फेज-2 में एक कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 3 घंटे से आग बुझाने का प्रयास जारी है। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे अफरातफरी

का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और लोगों से मौके से दूर रहने की अपील की है।

