ला गार्डिया हवाई अड्डा, न्यूयॉर्क में बड़ा विमान हादसा सामने आया है। एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया, जिससे विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ‘मास कैजुअल्टी’ घोषित कर दिया और सभी उड़ानों को JFK हवाई अड्डा की ओर डायवर्ट कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी

के अनुसार, इस हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। एयर कनाडा ने बयान जारी कर कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है।

