नई दिल्ली में बजट सत्र से पहले ‘खीर सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्रियों के साथ मिलकर खीर बनाई गई और प्रभु श्रीराम को अर्पित की गई। इसके बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में अधिकारियों और आम लोगों, यहां तक कि स्कूली बच्चों में भी वितरित किया गया। इस अनोखी परंपरा को बजट प्रक्रिया की शुभ शुरुआत और सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा

रहा है। यह ‘खीर सेरेमनी’ केंद्र सरकार की ‘हलवा सेरेमनी’ से प्रेरित मानी जा रही है, जिसे हर साल बजट से पहले आयोजित किया जाता है। धार्मिक आस्था और प्रशासनिक प्रक्रिया के इस संगम को जनता और सरकार के बीच जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में एक खास पहल माना जा रहा है।

