कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लिफ्ट के अंदर हुई मौत के बाद विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और घटना की

निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

