इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ‘रोर 2026’ इवेंट आयोजित किया। इस खास मौके पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन

बनाने वाले खिलाड़ियों संजू सैमसन, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरेश रैना, मैथ्यू हेडन, हरभजन सिंह समेत कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए। पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद CSK अब 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के साथ नई शुरुआत करने उतरेगी।

