बख्तियारपुर में आयोजित गंगा महाआरती में निशांत कुमार शामिल हुए। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। जैसे ही उनके कार्यक्रम में पहुंचने की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े।

महाआरती के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। निशांत कुमार ने भी श्रद्धालुओं के साथ आरती में हिस्सा लिया और गंगा मैया का आशीर्वाद लिया।

