अनंत सिंह आज जेल से रिहा होने जा रहे हैं। दुलारचंद हत्याकांड के आरोपी मोकामा विधायक के स्वागत को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। पटना स्थित उनके आवास पर बड़े टेंट लगाए गए हैं और करीब 10 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, उनके स्वागत में करीब 3 लाख रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं। अनंत सिंह 23 मार्च दोपहर 2 बजे सीधे अपने आवास पहुंचेंगे। इसके बाद 24 मार्च को मोकामा में 50 किलोमीटर लंबा रोड शो किया जाएगा, जो बड़हिया तक जाएगा। रिहाई के बाद उनके शक्ति प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

