हजारीबाग में पदयात्रा व तालाब सफाई अभियान, युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश |

हजारीबाग में पदयात्रा व तालाब सफाई अभियान, युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश |

हजारीबाग में शहीद दिवस और अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर “मेरा युवा भारत”, राष्ट्रीय सेवा योजना और वसुधा कल्याण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पदयात्रा और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। बुढ़वा महादेव तालाब परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और शहीदों के बलिदान को याद करना था।

कार्यक्रम में मुखिया पिंकी राणा, एनएसएस समन्वयक डॉ. जॉनी रुफिना तिर्की और डीएसपी प्रशांत कुमार मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” और “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” के नारों के साथ तालाब की सफाई की और शहर में जागरूकता रैली निकाली, जिसमें भगत सिंह के जयघोष गूंजे। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *