असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि AIMIM, हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने कहा, “AIMIM हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन करेगी और हम इस चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

” इस गठबंधन को बंगाल की राजनीति में तीसरे मोर्चे की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों दल गरीबों और वंचितों के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

