हजारीबाग में सम्मान समारोह, इंटरनेशनल रामनवमी की भव्यता बनाए रखने पर जोर |

हजारीबाग में सम्मान समारोह, इंटरनेशनल रामनवमी की भव्यता बनाए रखने पर जोर |

हजारीबाग में इंटरनेशनल रामनवमी की भव्यता को बनाए रखने के उद्देश्य से रामनवमी संरक्षण समिति द्वारा बड़ा अखाड़ा परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महंत, पत्रकार, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शांति, सौहार्द और नशा मुक्त रामनवमी के सफल आयोजन को लेकर सुझाव भी लिए गए।

वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी की परंपरा और भव्यता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही कुश्ती-दंगल जैसे आयोजनों को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने पर जोर दिया गया। महंत विजयानंद दास ने इसे विश्वविख्यात पर्व बताते हुए राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान की जानकारी दी। वहीं समिति अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने सभी से मिलकर शांतिपूर्ण और भव्य रामनवमी मनाने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *