हजारीबाग में भव्य भजन संध्या आज, शहनाज़ अख्तर बिखेरेंगी भक्ति रस हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय श्री श्री चैत्र रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आज गांधी मैदान में शाम 5 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन विधायक प्रदीप प्रसाद के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख़्तर अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।

आयोजन की तैयारियों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गांधी मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

