हजारीबाग में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड पुलिस ने उरीमारी ओपी क्षेत्र में प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के 8 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, इस दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन भागने लगा लेकिन पीछा करने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी बड़ी

आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और लेवी वसूली व दहशत फैलाने में सक्रिय थे। इनके पास से 2 इंसास राइफल और 150 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

