रोशन लाल चौधरी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले—“गूंगी-बहरी सरकार” |

रोशन लाल चौधरी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले—“गूंगी-बहरी सरकार” |

रोशन लाल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को “गूंगी और बहरी” बताया। विधायक ने कहा कि विस्थापन, मुआवजा, रोजगार और फर्जी मुकदमों जैसे मुद्दों को विधानसभा में कई बार उठाया गया, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2013 अधिनियम के तहत विस्थापितों को मुआवजा और नौकरी नहीं मिल रही है। साथ ही कोल कंपनियों पर जबरन जमीन अधिग्रहण और घर तोड़ने का आरोप लगाया। रोशन चौधरी ने रामनवमी जुलूस पर रोक और डीजे प्रतिबंध को भी गलत बताते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *