तेज आंधी-तूफान और बारिश ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। अररिया के फारबिसगंज में दीवार गिरने और घर ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हैं। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने और मकान क्षतिग्रस्त होने से कई जगह हादसे हुए हैं। पूर्णिया में घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, गया में वज्रपात से दो किसानों की मौत हो गई। पटना के मोकामा में बिजली गिरने से आठ मजदूर घायल हुए हैं। मौसम

विभाग ने 16 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

