ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों को 20 दिन बीतने के बाद वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अस्थिरता बढ़ गई है। पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से भारी टोल वसूलने की योजना बनाई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत नागपुर में बयान देते हुए कहा कि

दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है, जबकि भारत का उत्थान हो रहा है। भागवत ने कहा कि “युद्ध को समाप्त भारत ही करा सकता है” और वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करने की क्षमता भारत के पास है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट के दौर में दुनिया को जोड़ने और संतुलन बनाए रखने में भारत की भूमिका अहम हो सकती है।

