केंद्रीय सरना समिति की ओर से शहर के सरहुल पूजा स्थल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पूजा धूमधाम से आयोजित की गई। जिला पहन बंधन टोपो के नेतृत्व में पूजा संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सरहुल प्रकृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद के रूप में गुड़, चना और शरबत ग्रहण किया। विभिन्न प्रखंडों से लोग जुलूस

निकालकर शहर पहुंचे और पारंपरिक नृत्य-गान किया। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग और प्रशासनिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जहां एकता और परंपरा की झलक देखने को मिली।

