बिहार के मुंगेर में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 119 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है

और इसमें केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने की बात कही। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और विकास योजनाओं को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

