देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब अपने नए कार्यालय में शिफ्ट हो गए हैं। कर्तव्य भवन-2 में उनके नए ऑफिस में जाने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में रक्षा मंत्री को नए कार्यालय में प्रवेश करते और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए देखा जा सकता है। कर्तव्य भवन-2 में शिफ्टिंग के साथ ही उनके आधिकारिक कामकाज का संचालन अब इसी नए कार्यालय से होगा। सरकारी स्तर पर इस शिफ्टिंग को प्रशासनिक

व्यवस्था के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कामकाज को और सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। अब नए ऑफिस से रक्षा मंत्रालय की गतिविधियों का संचालन और तेज़ी से होने की उम्मीद जताई जा रही है।

