पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची के अनुसार रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि प्रियंका टिबरेवाल को एंटाली सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक को माथाभांगा से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

वहीं शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर, अरूप चौधरी को कामारहाटी और रेखा पात्रा को हिंगलगंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी की इस सूची में कुछ मौजूदा नामों में बदलाव भी किए गए हैं। पार्टी ने बिष्णुपुर सीट पर विश्वजीत खान और जॉयपुर सीट पर बिस्वजीत महतो को मैदान में उतारा है। इस नई सूची के साथ बंगाल की चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

