Hazaribagh में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियों के बीच रामनवमी महासमिति के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। बड़ा अखाड़ा के समीप बने इस कार्यालय का शुभारंभ छवि गोप और वकील महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ किया। उद्घाटन से पहले गौपूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें रामभक्तों ने गौ माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद फीता काटकर कार्यालय को

औपचारिक रूप से शुरू किया गया। महासमिति के अध्यक्ष लड्डू यादव ने बताया कि यह कार्यालय रामनवमी जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय का मुख्य केंद्र बनेगा। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और रामभक्त शामिल हुए। “जय श्री राम” के जयघोष के साथ पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से गूंज उठा।

