जी हां आज दिनांक 19 मार्च दिन गुरुवार को झरिया के अग्रसेन भवन में ,झरिया मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें 615 वोट लाकर सुनील सांवरिया विजय हुए। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. ओ.पी. अग्रवाल को 229 मत तथा निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल को 130 वोट मिले। सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, और संध्या 5 बजे तक चली। सुनील सांवरिया जी ने ,समाज के सभी बंधुओं का आभार व्यक्त

करते हुए कहा कि “यह जीत मेरी नहीं, पूरे समाज की एकता, विश्वास और संस्कारों की जीत है। हम सब मिलकर विकास की नई गाथा लिखेंगे।”

