हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी की परंपरा को सशक्त करने के लिए “सांसद दंड वितरण अभियान 2026” की शुरुआत की। मांडू विधानसभा क्षेत्र के चरही से शुरू हुए इस अभियान के तहत चुरचू, घाटो, आरा, मांडू और डाड़ी मंडलों के कुल 261 अखाड़ों को दंड यानी लाठी वितरित किए गए। सांसद ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रामनवमी शोभायात्रा में पारंपरिक दंड कला को फिर से जीवंत करना

और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है। उन्होंने बताया कि पहले अखाड़ों में लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन होता था, जिसे अब फिर से बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र में उनका जोरदार स्वागत हुआ। सांसद ने लोगों से नशा मुक्त जुलूस निकालने और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का दुरुपयोग न करने की अपील भी की।

