हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और कुशल नेतृत्व के लिए नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबरी पाल को सम्मानित किया गया जबकि दूसरी ओर नगर की एकमात्र महिला पत्रकार ममता जायसवाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समिति की महिलाओं ने ममता जायसवाल को प्रेरणा का स्रोत और मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम के दौरान चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को विधिवत पूजन के बाद मिठाई, उपहार सामग्री और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया। इसके साथ ही नए सत्र 2026-28 के

लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नए अध्यक्ष के रूप में चंदा अग्रवाल, सचिव रेणु टिबड़ेवाल तथा कोषाध्यक्ष क्षमा आंचल ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बबीता, प्रीति, वीणा, कुमकुम, नीलम, पिंकी, उमा, गुड़िया, रेखा, पुष्पा, सुधा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

