कैमूर में तेज रफ्तार का कहर जारी, ताजा मामला जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को किया जाम, मौके पर पहुंचे मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार मामले की जांच में जुटी पुलिस,मृतक की पहचान प्रमोद बेद, पिता राजेंद्र बेद, मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और मुआजे की मांग करने लगें,वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है,शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा आज राशन लेने के लिए

अकोढ़ी गांव जा रहा था तभी उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, इस हादसे में मेरे बेटे की मौत हो गई है, हमलोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम किया है, वहीं मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि डीसीएम ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है,आगे की कार्रवाई की जा रही है,मौके पर पहुंचे पड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए 20 हजार रुपये तत्काल पीड़ित परिवार को प्रदान किया, मोहनिया एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी,जिसको लेकर जो भी मुआवजे की राशि होगी, सरकार के तरफ से पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।

