भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,953.21 अंक यानी 2.54% गिरकर 74,750.92 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 580.05 अंक टूटकर 23,200 के नीचे फिसल गया। इस गिरावट के साथ ही बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, कमजोर वैश्विक संकेत और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

ने बाजार पर दबाव बनाया, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल देखा गया।

