झारखंड उच्च न्यायालय ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के सौंदर्यीकरण मामले में कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने बुधवार को इस मामले में वस्तुस्थिति रिपोर्ट तलब की और पूर्व आदेशों के अनुपालन को लेकर नाराजगी जताई। कोर्ट ने रामगढ़ के उपायुक्त को निर्देश दिया कि वे पहले दिए गए आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, 25 मार्च को डीसी और पर्यटन विभाग के सचिव को प्रगति रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत

रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर झारखंड का एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अदालत ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की प्रगति पर गंभीरता से निगरानी करने के संकेत दिए हैं।

